फिल्म निर्माता नीरज घेवान की फिल्म "होमबाउंड" 2025 टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी। ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की मूवी, फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण के लिए गाला प्रस्तुतियों का हिस्सा है, जो चार से 14 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित "होमबाउंड" का वर्ल्ड प्रीमियर मई में कान फिल्म महोत्सव में अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन के तहत हुआ था।
करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म के टोरंटो में रिलीज होने की खबर साझा की। उन्होंने लिखा, "#Homebound को आधिकारिक तौर पर टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 (@tiff_net) के लिए गाला प्रेजेंटेशन श्रेणी में चुना गया है। इस प्रतिष्ठित महोत्सव का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित और उत्साहित हूं - धर्मा में हमारे लिए एक और मौका!!!"
गाला प्रेजेंटेशन श्रेणी में दूसरी फिल्मों में क्लो झाओ की "हैमनेट", डेरेक सियानफ्रांस की "रूफमैन", रेबेका ज्लोटोव्स्की की "ए प्राइवेट लाइफ" और निकोलस हाइटनर की "द कोरल" शामिल हैं। हॉलीवुड के दिग्गज मार्टिन स्कॉर्सेसी द्वारा निर्मित "होमबाउंड" की कहानी दो बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी भूमिका खट्टर और जेठवा ने निभाई है। करण जौहर ने अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।
फिल्म निर्माता नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी
You may also like
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में भेजी गई रकम.
ईरान से 170 भारतीय नागरिक आर्मेनिया पहुंचे, भारत सरकार सुरक्षित वापसी में जुटी.
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 1471 अंक टूटा.
ज्वेलरी कारोबार की दुनिया में किस भारतीय कारोबारी ने रचा इतिहास, जानिए.