दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। सुरक्षा एजेंसियां लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट की जांच कर रही हैं, जिसके कारण स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा।’’ विस्फोट के बाद ऐतिहासिक स्मारक के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं, पुलिस और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही हैं।
DMRC का बड़ा फैसला, लाल किला मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक रहेगा बंद
You may also like
NIA ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में LeT/TRF और 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ की चार्जशीट दायर.
अटल जयंती पर लखनऊ में भव्य आयोजन की तैयारी, PM मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन.
सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 किलो अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार.
Stock Market: विदेशी कोषों की निकासी, रुपये में कमजोरी से सेंसेक्स 54 अंक फिसला.