कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे कथित "वोट चोरी" से जुड़े नए खुलासे कर सकते हैं।
पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट करके बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी ने बीते एक सितंबर को पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के मौके पर ‘वोट चोरी’ से जुड़े कई खुलासे किए थे। उन्होंने बेंगलुरू के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित वोट चोरी का मुद्दा बीते सात अगस्त को संवाददाता सम्मेलन के जरिए उठाया था। इस खुलासे को उन्होंने "एटम बम" कहा था।
कथित 'वोट चोरी' को लेकर 'हाइड्रोजन बम' का दावा करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेस
You may also like
Gold Silver Price: चांदी की कीमत में गिरावट, सोने की कीमत में 2200 रुपये का इजाफा.
UP: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दुबई से ठगी सीखकर लौटे दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार.
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का 17 से 19 फरवरी तक भारत दौरा.
असम की नई वोटर लिस्ट से गायब हुए 2.4 लाख नाम, चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल लिस्ट.