Breaking News

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस-वे समेत चार रास्तों पर भारी वाहनों की स्पीड लिमिट घटाकर 40KM प्रति घंटा की गई     |   लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |  

CM धामी का ISBT देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ISBT देहरादून का औचक निरीक्षण किया। गंदगी देखकर उन्होंने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई और स्वच्छता का संदेश देने के लिए खुद झाड़ू भी उठाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बस यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने सीसीटीवी और निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य यात्री सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया। हेल्प डेस्क और फीडबैक प्रणाली को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।