Breaking News

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |   नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में भी फेरबदल, संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष     |   संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बने, दरभंगा सीट से हैं विधायक     |   BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना से दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत     |  

बिहार पंचायत उपचुनाव 2025 : 2634 खाली पदों पर 9 जुलाई को मतदान

बिहार में तीन-स्तरीय पंचायतों के 2634 खाली पदों को भरने के लिए उपचुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। इन पदों के लिए मतदान 9 जुलाई को होगा और मतगणना 11 जुलाई को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

उपचुनाव के लिए विशेष सूचना 13 जून को जारी की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 14 जून से 20 जून तक चलेगी। यह भी सूचित किया गया है कि उम्मीदवार 24 जून और 25 जून को अपना नाम वापस ले सकेंगे। अंतिम उम्मीदवारों की सूची और चुनाव चिन्ह 26 जून को जारी किया जाएगा।

यह उपचुनाव छह पदों के लिए होगा:

  • जिला परिषद सदस्य – 8 पद

  • मुखिया – 33 पद

  • सरपंच – 83 पद

  • पंचायत समिति सदस्य – 72 पद

  • ग्राम पंचायत सदस्य – 839 पद

  • ग्राम कचहरी पंच – 1569 पद

सभी पदों के लिए मतदान ईवीएम मशीन के माध्यम से किया जाएगा और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।