Breaking News

शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |   E20 पेट्रोल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सादे पेट्रोल का विकल्प देने की मांग     |   सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |  

बिहार: सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण, चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का ऐलान

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,"हमारी सरकार हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। 35% आरक्षण केवल एक नीति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में एक ठोस कदम है।"

यह आरक्षण राज्य के राजपत्रित और अराजपत्रित पदों के साथ-साथ पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं में भी लागू होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आरक्षण सभी वर्गों की महिलाओं को मिलेगा सामान्य, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा और अनुसूचित जाति/जनजाति सभी को समान रूप से इसका लाभ मिलेगा।

यह फैसला चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक हो सकता है, जिससे महिलाओं और युवाओं में नीतीश सरकार के प्रति समर्थन और बढ़ सकता है। महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत किया है और इसे लंबे समय से प्रतीक्षित ऐतिहासिक कदम बताया है।