Breaking News

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस-वे समेत चार रास्तों पर भारी वाहनों की स्पीड लिमिट घटाकर 40KM प्रति घंटा की गई     |   लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |  

बघेल जी, हमको मीठा दीजिएगा', पटना में सड़क किनारे गोलगप्पा खाती दिखीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार जोरों से चल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी BJP और एनडीए के सहयोगी दलों के लिए प्रदेश में कैंपेनिंग कर रही है। इस बीच शनिवार को अलग-अलग जिलों में प्रचार अभियान में हिस्सा लेने के बाद स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी शाम ने राजधानी पटना में स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाया। उन्होंने सड़क किनारे बीजेपी नेताओं के साथ गोलगप्पे का स्वाद चखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी चुनावी ने भागदौड़ से थोड़े फुर्सत के पल निकालकर पटना के आर-ब्लॉक चौराहे पर गोलगप्पे का लुत्फ उठाया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह-प्रभारी संजय मयूख और प्रवक्ता दानिश इकबाल भी नजर आए। सभी सड़क किनारे एक गोलगप्पे के ठेले पर रुके।

स्मृति ईरानी ने गोलगप्पे खाते हुए ठेले वाले से पूछा, "भैया, तीखा है या मीठा? मुझे हल्का मीठा दीजिए।" फिर आगे कहती है, बघेल जी मीठा दीजिएगा नेता जी को। दरसअल,स्मृति ईरानी जिस ठेले पर गोलगप्पा खा रही थी, उसका मालिक मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और उसका नाम बघेल है। जब किसी ने उनको कहा कि मैडम इनका नाम बघेल है तो यह सुनकर स्मृति मुस्कुराने लगीं।