छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान और चावल निर्यातकों के लिए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मंडी शुल्क में दी जा रही छूट को एक साल और बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण यानी एपीडा के रीजनल ऑफिस का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य में धान की हजारों प्रजातियों की खेती की जाती है। वर्तमान समय में ऑर्गेनिक उत्पाद की मांग तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा में हो रहे ऑर्गेनिक चावल की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में सीएम साय की बड़ी घोषणा, मंडी शुल्क एक साल के लिए शून्य
You may also like
CM योगी की मां पर टिप्पणी से भड़का विवाद, अयोध्या के संत का बड़ा ऐलान.
अक्षय कुमार का ‘भूत बंगला’… टीजर की तारीख आई सामने!.
प्रभास की फिल्म फौजी में नजर आएंगे अनुपम खेर.
शाहरुख खान ने की अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ की तारीफ, बोले– उनका समर्पण प्रेरणादायक है.