अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर 1,100 दीप जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर 1,100 दीप जलाकर अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि हादसे में मृत लोगों को काशी में मां गंगा की आरती के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
आरती में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे
Ahmedabad Plane Crash: दशाश्वमेध घाट पर 1,100 दीप जलाकर दी गई मृतकों को श्रद्धांजलि
You may also like
'आपकी उपलब्धि पदकों से बहुत परे', साइना के संन्यास पर बोले सचिन तेंदुलकर.
'महाशक्तियों' के लिए यह साथ आने का अवसर, भारत-ईयू समझौते पर बोले जर्मन चांसलर मर्ज.
राम मंदिर स्थापना दिवस पर मसूरी में भव्य भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.
डोनाल्ड ट्रंप ने किया ‘शांति बोर्ड’ का अनावरण, भारत रहा अनुपस्थित.