Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

Ahmedabad Plane Crash: PM मोदी ने विमान हादसे के इकलौते जीवित यात्री से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एअर इंडिया विमान दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इस त्रासदी में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने अस्पताल के सी7 वार्ड का दौरा किया, जहां 25 घायलों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से भी बातचीत की। एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। फ्लाइट नंबर-171 उड़ान भरने के कुछ देर बार ही मेघाणी नगर इलाके में मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विश्वास कुमार रमेश एकमात्र जीवित बचे, जबकि विमान में सवार 241 लोग मारे गए, जिनमें 168 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई शामिल थे।