Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

दिल्ली के महिपालपुर में धमाके जैसी आवाज से दहशत, बस का टायर फटने से मचा हड़कंप

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में आज एक बस का टायर फटने की तेज आवाज से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सोमवार शाम को भारी भीड़भाड़ वाले लाल किला क्षेत्र में हुए जोरदार विस्फोट की घटना के बाद टायर फटने की जोरदार आवाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। लाल किले के पास हुए विस्फोट में 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि सुबह नौ बजकर 19 मिनट पर सूचना मिली कि महिपालपुर में रेडिसन के पास एक धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी है, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों को गहन जांच के बाद भी घटनास्थल पर कुछ नहीं मिला। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया, “फोन करने वाले से संपर्क किया गया और उसने बताया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी तेज आवाज सुनाई दी। हमने जांच-पड़ताल की और कुछ नहीं मिला।” “स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही डीटीसी की एक बस का पिछला टायर फट गया था और उसी से यह आवाज आई।”  स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।