Breaking News

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के पास गली में मकान का छज्जा गिरा, पांच लोग घायल     |   जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत     |   मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द     |   विदेश मंत्री जयशंकर 10 से 11 जून तक बुल्गारिया और फिनलैंड के दौरे पर होंगे     |   ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंची CID टीम     |  

Kerala: वायनाड के स्कूल के दो छात्रों में शिगेला संक्रमण की पुष्टि, सरकार ने सतर्कता बढ़ाई

Kerala: केरल में स्वास्थ्य अधिकारी शिगेला संक्रमण के संभावित मामलों पर नजर रख रहे हैं। वायनाड के मार बेसेलियोस एयूपी स्कूल के दो छात्रों में शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई है। शिगेला या शिगेलोसिस एक जीवाणुजनित संक्रमण है, जो पाचन तंत्र, विशेष रूप से आंतों को प्रभावित करता है। ये शिगेला नामक जीवाणुओं के समूह से होता है।

हालांकि, संक्रमण की शुरुआत कहां से हुई अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने इलाके में एहतियाती उपाय बढ़ा दिए हैं। हाल ही में कोझिकोड में चार साल के एक बच्चे की शिगेला संक्रमण से मौत हो गई थी। वायनाड और कोझिकोड के अलावा, अलाप्पुझा और पत्तनमथिट्टा में भी शिगेला के मामले सामने आए हैं।