तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में एक सरकारी बालिका आवासीय विद्यालय की 60 से अधिक छात्राओं को रात का खाना खाने के बाद उल्टी होने की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उय्यालवाड़ा स्थित आवासीय विद्यालय में शनिवार रात खाना खाने के बाद 64 छात्राएं बीमार पड़ गईं जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद इनमें से 50 छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि छात्राओं को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 50 छात्राओं को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार खराब दही को छात्राओं के बीमार पड़ने का कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के संबंध में जांच की जाएगी। खाद्य पदार्थों और पेयजल के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर घटना का सही कारण पता चल सकेगा और तदनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
तेलंगाना: नागरकुरनूल में आवासीय स्कूल की 64 छात्राएं संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती
You may also like
महिला आरक्षण बिल पर घमासान, CM योगी आदित्यनाथ की जन आक्रोश महिला पदयात्रा.
बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात.
उत्तराखंड: 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है केदारनाथ मंदिर, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट.
चार धाम यात्रा के बीच गैस संकट, व्यापारियों की बढ़ी चिंता और खर्च का बोझ.