Breaking News

PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |   फोन टैपिंग केस: SIT ने BRS नेता रामा राव को 23 JAN को पेश होने के लिए नोटिस भेजा     |   भाजपाइयों का ‘सनातन के समापन’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा, अखिलेश यादव का X पोस्ट     |  

सावधान! देश में कोविड केस 5,000 पार, जानिए आपके राज्य में कैसी है कोरोना की स्थिति

देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को भारत में एक्टिव कोविड केस की संख्या 5,364 तक पहुंच गई, वहीं 24 घंटे में 4 मौतें भी दर्ज हुईं। स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जरूरी मेडिकल तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा है और कई राज्यों ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है। चलिए जानते हैं आपके राज्य में कोविड की स्थिति के बारे में।

दिल्ली

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड के 30 नए मामले सामने आए, जिससे राजधानी में एक्टिव मामलों की संख्या 592 हो गई है। 1 जनवरी से अब तक दिल्ली में 7 मौतें दर्ज की गई हैं, हालांकि गुरुवार के बाद कोई नई मौत नहीं हुई है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 114 नए कोविड केस मिले हैं। इस साल जनवरी से अब तक राज्य में 1,276 केस आ चुके हैं और अब तक 18 मौतें हुई हैं, जिनमें से 17 मरीजों को पहले से अन्य बीमारियां थीं।

हरियाणा

हरियाणा में 31 नए केस आए, जिनमें से 20 अकेले गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। इसके अलावा करनाल और झज्जर से 3-3, पानीपत से 2, यमुनानगर, हिसार और पंचकूला से 1-1 केस मिला है।राज्य में इस समय 87 एक्टिव केस हैं और सिर्फ 2 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं।

तमिलनाडु

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कोविड-19 मामलों में उछाल को लेकर लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि इसकी तीव्रता कम है, साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और सह-रुग्णताओं वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय मास्क पहनने और एहतियात के तौर पर सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

ओडिशा

ओडिशा में अब तक इस नए दौर में 30 कोविड केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से शुक्रवार को 7 नए केस मिले। इनमें से 7 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं और 23 एक्टिव केस हैं।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में 58 नए कोविड केस मिले और इस दौरान 91 लोग ठीक भी हुए। राज्य में अब कुल 596 एक्टिव केस हैं। राज्य में अब तक 1 मौत हुई है। राज्य के अधिकारियों ने कहा है कि हालात नियंत्रण में हैं लेकिन लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनें।