Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, जानिए बेसन के साथ कौन-सी 3 चीज़ें लगानी चाहिए

चेहरे की त्वचा अगर मुरझाई हुई लगे या दाग-धब्बों से भरी हो, तो घरेलू उपाय से भी दमकती त्वचा पाई जा सकती है। बेसन (Gram Flour) एक प्राचीन उपाय है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जानिए बेसन में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा प्राकृतिक रूप से साफ होता है...

बेसन, हल्दी और दही को एक साथ मिलाएं 
यह मास्क त्वचा को गहराई से साफ करता है और दाग-धब्बे कम करता है।
कैसे बनाएं

  • 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

बेसन और गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा को टोन करता है और ताजगी देता है।
कैसे बनाएं

  • 2 चम्मच बेसन में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पतला पेस्ट बनाएं।
  • हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

बेसन, नींबू का रस और शहद के साथ 
यह मिश्रण टैनिंग दूर करने और चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है।
कैसे बनाएं

  • 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद मिलाकर लगाएं।
  • 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।