Breaking News

'अमेरिका-इजरायल से बच्चों की शहादत का बदला लेंगे', बोले ईरान के नए सुप्रीम लीडर     |   'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद ही रहेगा', बोले ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई     |   CBI ने रिटायर्ड डॉ मुनीराकुमारी के खिलाफ ₹19.24 करोड़ की धोखाधड़ी की जांच शुरू की     |   इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका में ब्रिज प्रोजेक्ट शुरू किया     |   दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू होगा, तीन दिन चलेगा सेशन     |  

उत्तराखंड: रामनगर के जंगल में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, गुरुवार दोपहर से थे लापता

उत्तराखंड के रामनगर के जंगल में शुक्रवार को एक लापता बुजुर्ग का शव मिला। शव की पहचान रामनगर वन प्रभाग के देछौरी रेंज के क्यारी गांव निवासी भुवन चंद बेलवाल के रूप में हुई है। वे गुरुवार दोपहर से लापता थे।

आज सुबह वन विभाग और गांव वालों की टीम ने जंगल से उनका शव बरामद किया। शव जंगल के करीब आठ किलोमीटर अंदर मिला।

डीएफओ दिगनाथ नायक ने कहा, "हमारी टीम को शाम करीब 5:00-5:30 बजे सूचना मिली और ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण हमें रात करीब 9:30 बजे बचाव अभियान रोकना पड़ा। आज सुबह सभी टीमों को बुलाया गया और बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ। करीब 12:00 बजे हमें शव मिला। मेडिकल टीम मौके पर है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

डीएफओ दिगनाथ नायक ने कहा कि यहां कई बाघ हैं, इसलिए हमलावर बाघ को पकड़ने से पहले उसकी पहचान करना जरूरी है। सुरक्षा के मद्देनजर एक महीने तक जंगल में प्रवेश पर रोक रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे इस दौरान जंगल में न जाएं और अकेले तो बिल्कुल भी न जाएं।