साल 2025 के दूसरे दिन चिली के एंटोफगास्टो में धरती भूकंप के झटक से दहली है। गुरुवार को 6.1 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिससे हलचल मच गई। यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने भूकंप की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 104 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के बाद से फिलहाल किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
अब चिली में आए भूंकप के झटके से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे इस भूकंप के झटके से घर-मकान तक हिल गए। हालांकि, रिपब्लिक भारत की ओर से इस वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं की जा रही है।
दरअसल, जब धरती के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटे टकराती है तब भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। धरती के नीचे सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। ऐसे में जब ये प्लेट्स किसी जगह पर आपस में टकरा जाती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और फिर सतह के कोने मुड़ने लगते हैं। इसकी वजह से दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। प्लेट्स टूटने के दौरान अंदर की ऊर्जा बाहर निकलने की कोशिश करती है। इसके चलते धरती हिलने लगती है और फिर हम भंकूप के झटके महसूस करते हैं।