Breaking News

पहलगाम अटैक: नागरिकों की हत्या का बदला लेंगे- JK के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा     |   उत्तर प्रदेश में बढ़े बिजली के दाम, UPPCL ने दरों में 1.24% का इजाफा किया     |   करनाल पहुंचा नेवी अफसर विनय नरवाल का पार्थिव शरीर, PAK के खिलाफ नारे लगे     |   JK: कुलगाम में आतंकियों-सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, TRF का टॉप कमांडर घिरा     |   पहलगाम टेरर अटैक: अमित शाह CCS मीटिंग के लिए 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे     |  

दीपावली-छठ की ड्यूटी पर जा रही बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की बस हादसे का शिकार, 29 जवान घायल

बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की E कंपनी, दीपावली और छठ पूजा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए सीवान, बिहार जा रही थी। ड्यूटी पर रवाना हुई यह टीम देहरी आन सोन, रोहतास से प्राइवेट बस में सवार होकर यात्रा कर रही थी। इसी दौरान, थाना बैरिया क्षेत्र के चांद दियर पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 12:30 बजे बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुल 29 जवान घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 10 जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बलिया के सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि शेष 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा बैरिया में किया जा रहा है। सभी जवानों की स्थिति वर्तमान में स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बलिया, विक्रांत वीर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकीय सेवाएं भी सुनिश्चित की गई हैं ताकि घायलों का उचित उपचार हो सके।