Breaking News

बिहार: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 35 एजेंडों पर मोहर लगी     |   दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया     |   दिल्ली: AI समिट में प्रोटेस्ट करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता अरेस्ट, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी     |   दिल्ली BJP कार्यकर्ता कल सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   गुजरात: वलसाड में कपराड़ा के कुंभ घाट पर कार और ट्रक की टक्कर, 7 लोगों की मौत     |  

पीलीभीत में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला विकलांग युवक का शव

पीलीभीत जिले के मॉडल थाना घुंघचिहाई क्षेत्र के ग्राम गोंडा में एक विकलांग युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार मृतक युवक नशे का आदी था और उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं बताया जा रहा है। बताया गया है कि युवक का भाई मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।