Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में पारा सीजन के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Winter 2026: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है, ज्यादातर राज्यों में दिन की शुरूआत ठंड और कोहरे के साथ हुई। कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है।

राजधानी दिल्ली में भी बेतहाशा ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई।

न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। शहर में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से करीब 2.3 डिग्री कम था। राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लखनऊ में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा।शहर की मशहूर ऐतिहासिक इमारत और सड़कें धुंध से ढक गईं।

आध्यात्मिक नगरी वाराणसी भी कोहरे की चादर से लिपटी दिखी। लेकिन भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर में ठंड के बावजूद श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

उधर कश्मीर घाटी में चिल्लई-कलां का दौर चल रहा है। लेकिन श्रीनगर में अब तक भारी बर्फबारी नहीं हुई हैं। अमूमन, इस दरम्यां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ती है। इन्हें घाटी में सबसे सर्द दिन माना जाता है। श्रीनगर में पारा माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। डल झील के किनारे बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए थे।

मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि “आज भी जो है मिनिमन टेंपरेचर में काफी गिरावट के चांस है, आधा-एक डिग्री फॉल के। आजतक जो है शीत लहर और कोल्ड वेव लाइक कंडीशन रहेगा और उसके बाद जो है एक ग्रैजुएल राइज की पॉसिबिलिटी है बाकी वेदर वाइस फिलहाल 20 -21 तक सिग्निफिकेंट वेदर एक्टिविटी नहीं है।”

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है। 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।