Breaking News

बाटला हाउस तोड़फोड़: 11 लोगों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, बुलडोजर एक्शन पर लगी अंतरिम रोक     |   इजरायल-ईरान तनाव: नेतन्याहू ने मौजूदा हालात की जानकारी दी- पीएम मोदी     |   बांग्लादेश: टैगोर के पैतृक आवास में तोड़फोड़ के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार     |   राजस्थान: ED ने JJM घोटाले में आरोपियों की ₹47.80 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   केरल: कन्नूर में भारी बारिश का अलर्ट, 14-15 जून को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे     |  

हरियाणा: करनाल का एक किसान लोगों को पराली न जलाने के लिए कर रहा है जागरूक, बता रहा है फायदे

हरियाणा के करनाल में रहने वाले किसान विकास चौधरी अपने खेत की कटाई के बाद पराली नहीं हटाते। इसके बजाय, वे जीरो-टिल मशीन की मदद से अगली फसल को उसके साथ ही बो देते हैं। जीरो-टिल मशीन गेहूं की फसल के लिए खेत को पहले से जोते बिना ही सीधे जमीन में बीज बो देती है।

विकास का कहना है कि पराली मिट्टी को जरूरी पोषक चीजें देकर गेहूं के बढ़ने में मददगार होती है। साथ ही ये कीटों के हमलों को रोकने में भी मदद करती है।

विकास कहते हैं कि ये तरीका अपनाकर किसान पराली हटाने या उसे जलाने में खर्च होने वाले पैसे और मेहनत बचा सकते हैं। उनके मुताबिक इससे फसल की पैदावार बढ़ती है, उर्वरक और कीटनाशकों की कम मात्रा की ज़रूरत पड़ती है और साथ ही ये पर्यावरण के लिए अच्छा है। उन्हें उम्मीद है कि दूसरे किसान भी पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए इस तरीके को अपनाएंगे।