Breaking News

लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |  

ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को मिलेगी ये विशेष सुविधा, UGC अध्यक्ष का बड़ा फैसला

उच्च शिक्षण संस्थान स्नातक छात्रों को पाठ्यक्रमों की अवधि छोटा या बढ़ाने का विकल्प दे सकेंगे. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने त्वरित डिग्री प्रोग्राम और विस्तारित डिग्री प्रोग्राम की पेशकश के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है. डिग्रियों में पाठ्यक्रमों की अवधि का उल्लेख होगा और इन्हें आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए निर्धारित अवधि की डिग्री के समान माना जाएगा. छात्र अपनी क्षमताओं के आधार पर अध्ययन की अवधि को छोटा या बढ़ा सकेंगे.

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि मसौदा मानदंडों को अब हितधारकों की प्रतिक्रिया के लिए सार्वजनिक किया जाएगा. कुमार ने कहा कि डिग्रियों में पाठ्क्रमों की अवधि छोटी किए जाने या बढ़ाए का उल्लेख होगा और इन डिग्रियों को आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए निर्धारित अवधि की डिग्री के समान माना जाएगा.

जगदीश कुमार ने बताया कि छात्र पढ़ाई की क्षमताओं के आधार पर अपने अध्ययन की अवधि को छोटा करने या बढ़ाने के लिए इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. एडीपी के तहत छात्रों को प्रति सेमेस्टर अतिरिक्त क्रेडिट अर्जित करके तीन साल या चार साल का पाठ्यक्रम कम समय में पूरा करने का विकल्प मिलेगा, जबकि ईडीपी में प्रति सेमेस्टर कम क्रेडिट अर्जित करके पाठ्यक्रम की अवधि बढ़ाने का विकल्प मिलेगा.