Breaking News

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी, अभिषेक और कल्याण इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को यूथ TMC का अध्यक्ष नियुक्त किया     |   WB: ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ HC जाएगी TMC     |   CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक मामले में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: MCD ने फ्लोरिश इन गेस्ट हाउस को सील किया     |  

Dua Lipa ने Samsung पर ठोका 1.5 करोड़ डॉलर का मुकदमा, बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

ग्रैमी पुरस्कार विजेता पॉप स्टार दुआ लीपा ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग के खिलाफ 1.5 करोड़ डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी ने उनकी तस्वीर का उपयोग टीवी के पैकेजिंग बॉक्स पर बिना अनुमति और बिना भुगतान के किया। यह मुकदमा शुक्रवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर किया गया। दुआ लीपा ने सैमसंग पर कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क उल्लंघन और उनके प्रचार अधिकार (Right of Publicity) के हनन का आरोप लगाया है।

शिकायत में कहा गया है कि 2024 में ऑस्टिन सिटी लिमिट्स म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान बैकस्टेज ली गई दुआ लीपा की एक तस्वीर को 2025 से सैमसंग के कई टीवी मॉडल के बॉक्स पर इस्तेमाल किया गया। दुआ लीपा का दावा है कि इस तस्वीर के कॉपीराइट उनके पास हैं और उन्होंने इस उपयोग की कोई अनुमति नहीं दी।

मुकदमे के अनुसार, सैमसंग ने उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू का लाभ उठाने के लिए तस्वीर को टीवी बॉक्स के सामने प्रमुखता से छापा, जिससे ग्राहकों को यह आभास हो सकता था कि दुआ लीपा ने इन उत्पादों का समर्थन किया है। दुआ लीपा ने दावा किया कि उनकी ओर से तस्वीर हटाने की मांग किए जाने के बावजूद कंपनी ने इसका उपयोग जारी रखा। शिकायत में सैमसंग की प्रतिक्रिया को “उदासीन और असंवेदनशील” बताया गया है।

उनके वकीलों ने कहा कि दुआ लीपा ने इस तरह के उपयोग की कभी अनुमति नहीं दी और न ही वे इस प्रचार अभियान से किसी भी रूप में जुड़ी थीं।दुआ लीपा दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप गायिकाओं में शामिल हैं। उनके प्रसिद्ध गीतों में Levitating, Don't Start Now और Dance The Night शामिल हैं। वह कई ग्रैमी पुरस्कार जीत चुकी हैं और विश्वभर में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।