इटली के वेनिस में चल रहे 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत की इंडी फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' को वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म अनुराग कश्यप द्वारा समर्थित है और इसका निर्देशन नवोदित फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय ने किया है। यह इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म है। फेस्टिवल छह सितंबर तक चलेगा। फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, "अनुपर्णा और उनकी टीम ने जो मेहनत की है, वह काबिले तारीफ है। इस दौर में इस तरह की फिल्म बनाना आसान नहीं, और उन्होंने जो किया, मैं 25 साल पहले भी नहीं कर पाता। अनुपर्णा भारतीय सिनेमा की एक नई, मजबूत आवाज बनकर उभरी हैं।"
फिल्म की निर्देशक अनुपर्णा ने कहा, "वेनिस में अपनी पहली फिल्म का प्रीमियर होते देखना मेरे लिए अब भी अविश्वसनीय लगता है। जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उससे मैं अभिभूत हूं। इस यात्रा में साथ देने वाली मेरी पूरी टीम और खासकर प्रोड्यूसर्स का धन्यवाद करती हूं।" फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाली दो प्रवासी महिलाओं की दोस्ती पर आधारित है। नाज शेख और सुमी बघेल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को फेस्टिवल के ओरिज्जोंटी सेक्शन में दिखाया गया, जो विश्व स्तर पर नई फिल्मों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का हिस्सा है। फिल्म के प्रीमियर में अनुपर्णा रॉय के साथ-साथ कलाकार और निर्माता जैसे रंजन सिंह (Flip Films), बिभांशु राय (River Tale Films), रोमिल मोदी (Romil Casting) और को-प्रोड्यूसर्स नविन शेट्टी, शारिब खान और विकास कुमार मौजूद थे।
वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म ‘Songs of Forgotten Trees’ का वर्ल्ड प्रीमियर, मिली शानदार सराहना
You may also like
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में भेजी गई रकम.
ईरान से 170 भारतीय नागरिक आर्मेनिया पहुंचे, भारत सरकार सुरक्षित वापसी में जुटी.
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 1471 अंक टूटा.
ज्वेलरी कारोबार की दुनिया में किस भारतीय कारोबारी ने रचा इतिहास, जानिए.