Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

दिल्ली मेट्रो में दिखा Stranger Things का ‘Upside Down’ वर्ल्ड, यात्रियों में रोमांच और हैरानी

लंदन के बाद अब Stranger Things का क्रेज भारत में भी धूम मचा रहा है। दिल्ली मेट्रो में कुछ स्टेशन और कोचों को पूरी तरह Upside Down थीम यानि Stranger Things की थीम पर सजाय गया है। लाल रोशनी, रहस्यमयी पैटर्न और शो का डरावना माहौल—पूरा सेटअप ऐसे तैयार किया गया है  मानो मेट्रो किसी दूसरी ही दुनिया में चल रही हो।

सोशल मीडिया पर इन थीम्ड कोचों और स्टेशनों के वीडियो व तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हो रहे है। लोग मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं—
“आज दिल्ली मेट्रो सच में Upside Down में चली गई!” दिल्ली की सड़कों पर भी शो-इंस्पायर्ड बिलबोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर न कोई नाम है, न लोगो—बस लाल टोन वाला रहस्यमयी डिजाइन है, जिससे जिज्ञासा और बढ़ गई है। नेटफ्लिक्स की ओर से इस अनोखे सेटअप या प्रमोशन पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस इस ‘साइलेंट प्रमोशन’ को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। इंटरनेट पर इससे जुड़े मीम्स, रील्स और एडिट्स लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।