Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

पिता बनने वाले हैं साउथ के एक्टर वरुण तेज, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

साउथ के अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। पोस्ट में वरुण की दो उंगलियां बच्चे के जूते पकड़े हुए दिखाई दी।तस्वीर शेयर करते हुए कपल ने लिखा, "जिंदगी का अब तक की सबसे खूबसूरत किरदार - जल्द ही आने वाली है।"

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की मुलाकात 2017 में फिल्म 'मिस्टर' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 8 जून 2023 को हैदराबाद में सगाई की। इसके बाद, 1 नवंबर 2023 को इटली के टुस्कनी में एक पारंपरिक समारोह में उन्होंने शादी की। वरुण तेज पर्दे पर इससे पहले मीनाक्षी चौधरी के साथ "मटका" में नजर आए थे, ये फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी।

मंगलवार को, वरुण और लावण्या ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें वे एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। तस्वीर में वरुण की उंगलियों में एक छोटे से बच्चे के जूते दिखाई दे रहे हैं, जो उनके आने वाले बच्चे का प्रतीक हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जिंदगी की अब तक की सबसे खूबसूरत भूमिका - जल्द ही आने वाली है।" इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।