अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि अपनी आगामी फिल्म "धुरंधर" के साथ सीमाओं को पार करने की चाहत रखते हैं और कुछ ऐसा बनाया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। इस जासूसी-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन, लेखन और सह-निर्माण "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" फेम आदित्य धर ने किया है। ये फिल्म सच्ची घटनाओं और गोपनीय अभियानों पर आधारित है। रणवीर ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि ये एक अद्भुत ट्रेलर है। मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व है। मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं जहां हम कुछ और करने की कोशिश कर रहे हैं, अपने सिनेमा को दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। ये विश्व मंच पर भारत का वक्त है और हम इसके केंद्र में रहना चाहते हैं। हम दुनिया के मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ये एक जटिल और बहुस्तरीय कहानी है। जिसमें तकनीकी कुशलता है, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। मैं टीम और डीओपी की सराहना करता हूं, उन्होंने एक ऐसा दृश्य जगत रचा है, जो दुनिया की किसी भी फिल्म के बराबर है। आदित्य धर ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसी फिल्में बनाना है, जो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करे और फिल्म "धुरंधर" ऐसा ही एक प्रयास है।
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भाषा हमें बांट सकती है। मेरा मानना है कि हम भारतीय फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और हमारा काम इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है। इसे उसी मुकाम पर खड़ा करना है, जहां दक्षिण कोरिया की फिल्म 'पैरासाइट' और चीन की फिल्म 'क्राउचिंग टाइगर, हिडन ड्रैगन' खड़ी थीं। मैं उस मुकाम तक भी पहुंचना चाहता हूं, जहां हर कोई एक मनोरंजक भारतीय फिल्म देखे और हम इसे आर्टहाउस की श्रेणी में नहीं डाल रहे हैं। यही हमारा उद्देश्य है।
रणवीर सिंह को उम्मीद है कि फिल्म "धुरंधर" अपनी आकर्षक दृश्य, संक्षिप्त और मनोरंजक कहानी के साथ एक नया मुकाम हासिल करेगी। अभिनेता ने कहा कि हमने 'सिकारियो', 'जीरो डार्क 30', 'म्यूनिख', 'अमेरिकन गैंगस्टर' जैसी फिल्में बनते देखी हैं। हम दुनिया में इस शैली की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाना चाहते हैं। हम हिंदी सिनेमा हैं, हम भारतीय सिनेमा हैं और हम अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए यहां हैं।" रणवीर ने धर की तारीफ करते हुए कहा कि वो उन दुर्लभ निर्देशकों में से एक हैं, जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं और अपने विजन से कभी समझौता नहीं करते।
जब कोई व्यक्ति अपने इरादे में इतना नेक होता है और कहानी कहने के पीछे उसका कोई खास मकसद होता है, तो उसमें से कुछ बेहतरीन निकलकर आता है। हमने रास्ते में चुनौतियों का सामना किया और वो जुनून के साथ आगे बढ़कर अगुवाई कर रहे थे। "जब हमने ये फिल्म चुनी थी, तब हम जीवन के एक ही पड़ाव पर थे। पिछले दो साल में हम दोनों साथ-साथ बड़े हुए हैं। उनके एक बेटा हुआ, मेरे एक बेटी हुई और हमने ये सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से काम किया कि हमारे लोग, हमारी टीम, हमारे परिवार, हमारे दर्शक हमारी बनाई हुई चीजों पर गर्व करें।" फिल्म "धुरंधर" में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और मानव गोहिल जैसे कलाकारों की टोली है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर के साथ आदित्य द्वारा निर्मित फिल्म "धुरंधर" 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।
रणवीर सिंह: मैं फिल्म 'धुरंधर' के साथ वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं
You may also like
NIA ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में LeT/TRF और 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ की चार्जशीट दायर.
अटल जयंती पर लखनऊ में भव्य आयोजन की तैयारी, PM मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन.
सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 किलो अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार.
Stock Market: विदेशी कोषों की निकासी, रुपये में कमजोरी से सेंसेक्स 54 अंक फिसला.