Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

थिएटर में नहीं आएगी Rajkummar Rao की मूवी, Operation Sindoor के बाद लिया ये फैसला

मैडॉक फिल्म्स ने गुरुवार को घोषणा की कि राजकुमार राव और वामिका गब्बी की नयी फिल्म 'भूल चूक माफ' शुक्रवार को बड़े पर्दे (थियेटर) पर रिलीज नहीं होगी। हाल की घटनाओं और देशभर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, ये फिल्म अब 16 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म निर्माण कंपनी ने एक बयान में कहा, "हाल की घटनाओं और राष्ट्रव्यापी सुरक्षा अभ्यासों को देखते हुए, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने फैसला किया है कि पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'भूल चूक माफ' अब सीधे आपके घरों तक पहुंचेगी। ये फिल्म 16 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।"

ये घोषणा भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले को अंजाम देने के एक दिन बाद की गई। ये हमला पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के जवाब में किया गया था जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

बयान में आगे कहा गया, "हम इस फिल्म को सिनेमाघरों में आपके साथ मिलकर देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि है। जय हिंद!" फिल्म का निर्देशन और पटकथा लेखन करण शर्मा ने किया है।