Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पंजाब महिला आयोग ने करण औजला, हनी सिंह के गीतों में ‘आपत्तिजनक भाषा’ पर संज्ञान लिया

पंजाब महिला आयोग ने गायक करण औजला और यो यो हनी सिंह द्वारा उनके नवीनतम गीतों में इस्तेमाल की गई ‘‘आपत्तिजनक भाषा’’ का स्वत: संज्ञान लिया और पुलिस को मामले की जांच करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पंजाब पुलिस प्रमुख को लिखे पत्र में आयोग ने गायकों से 11 अगस्त को उसके कार्यालय में उपस्थित रहने को भी कहा है। आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा कि महिला आयोग के संज्ञान में आया है कि करण औजला के गीत ‘एमएफ गबरू’ और यो यो हनी सिंह के गीत ‘मिलियनेयर’ में महिलाओं के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक भाषा’’ का इस्तेमाल किया गया है। ये गीत सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

आयोग ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि इस मामले में कोई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत जांच करे या विधि सम्मत कार्रवाई करें। पत्र में कहा गया है कि जांच अधिकारी को ये सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं कि कार्रवाई से संबंधित स्थिति रिपोर्ट और संबंधित गायकों की उपस्थिति 11 अगस्त को आयोग के कार्यालय में सुनिश्चित की जाए।

पत्र में ये भी उल्लेख किया गया है कि पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 की धारा 12 के तहत आयोग अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए महिलाओं के अधिकारों, गरिमा और सुरक्षा के उल्लंघन से संबंधित मामलों का स्वतः संज्ञान ले सकता है। आयोग ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और स्थिति की पूरी तरह से रक्षा की जाए।