Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

करीना कपूर खान ने अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' के 25 साल पूरे होने पर तस्वीरें साझा कीं

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने फिल्म उद्योग में 25 साल पूरे होने पर अपनी पहली फिल्म "रिफ्यूजी" की पुरानी तस्वीरें साझा कीं। जे पी दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन की भी पहली फिल्म थी। यह फिल्म 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी। खान ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर सह-कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "25 साल और हमेशा के लिए।" फिल्म में बच्चन ने एक अनाम भारतीय मुस्लिम का किरदार निभाया था। इसमें जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।