Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

क्या खतरे में है अर्चना की कुर्सी? The Great Indian Kapil Show में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो की सबसे खास बात यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू की लंबे समय बाद वापसी हो रही है। साल 2019 में उन्होंने यह शो छोड़ा था, लेकिन अब वे फिर से दर्शकों को अपनी शायरी और "ठोको ताली" बोलकर हंसाने आ रहे हैं।

नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में सिद्धू की एंट्री के बारे में बताया गया है, अर्चना पूरन सिंह पिछले कुछ सालों से शो में सिद्धू की जगह पर बैठ रही थीं। सिद्धू ने वापसी पर कहा कि यह शो उनके दिल के बहुत करीब है और यहां आकर उन्हें घर जैसा महसूस होता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी की मुस्कान की कोई कीमत नहीं होती, वह लाखों डॉलर की होती है और यह ब्लॉकबस्टर शो लोगों को हंसाने का एक बेहतरीन जरिया है।

इस सीजन में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी दिखाई देंगे। दर्शकों को अब एक बार फिर से पुराने दिनों जैसी मस्ती और कॉमेडी देखने को मिलेगी।