Breaking News

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस-वे समेत चार रास्तों पर भारी वाहनों की स्पीड लिमिट घटाकर 40KM प्रति घंटा की गई     |   लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |  

“₹10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है?” वायरल वीडियो वाले शादाब जकाती गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर “₹10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है?” वीडियो से मशहूर हुए शादाब जकाती इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनपर अभद्र और अश्लील भाषा इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया, हालांकि कुछ ही समय में उन्हें जमानत मिल गई।

इस पूरे मामले पर शादाब जकाती ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उसी सोच के साथ वीडियो बनाए हैं कि किसी का दिल न दुखे और किसी को गलत संदेश न पहुंचे। उन्होंने कहा,“शुक्रिया उन सभी लोगों का जिन्होंने मुझे प्यार दिया। मेरी वीडियो कभी किसी को डिस्टर्ब नहीं करती। मेरी टीम भी जानती है कि हम कोई गलत कंटेंट नहीं बनाते। पहले भी अच्छे लोगों ने हमारी वीडियो को पसंद किया है।”

जकाती ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे आपत्तिजनक कंटेंट का जिक्र करते हुए कहा कि इंस्टाग्राम पर कई लोग नग्नता वाले वीडियो बना रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा, “किसी को खूबसूरत कहना या तारीफ करना कोई गुनाह नहीं है। मेरी बेटी और पत्नी मेरी वीडियो में होती हैं। हमारा कंटेंट पूरा परिवार देख सकता है।”

विवाद को लेकर उन्होंने गहरा दुख जताया। “मेरे शहर में मुझे सम्मान नहीं मिला बल्कि विवाद हो गया। मैं चाहता था कि मेरे अपने लोग मुझे कभी सम्मानित करें, लेकिन इसके उलट अपमान मिला। फिर भी मैं हिम्मत नहीं हारूंगा।” उन्होंने कहा कि यदि उनसे कोई गलती हुई है, तो उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए था। “मैंने विवादित वीडियो तो डिलीट भी कर दिया था। इंसान से गलती हो जाती है। हम दूसरों की बात सुनते हैं, मेरी भी सुनी जानी चाहिए।” जकाती ने यह भी बताया कि उन्हें कुछ फिल्मों से ऑफर मिले हैं और वे केंद्र व प्रदेश सरकार की भी सराहना करते हैं।