हॉलीवुड निर्देशक-अभिनेता रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों को चाकू से वार किया गया था। इस मामले में परिवार के एक सदस्य से पूछताछ की जा रही है। लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने बताया कि रविवार को दोपहर 3:30 बजे के बाद उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए एक अनुरोध मिला और उन्होंने घर के अंदर एक 78 साल के पुरुष और एक 68 साल की महिला को मृत पाया। रेनर मार्च में 78 साल के हुए थे।
लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के कैप्टन माइक ब्लैंड ने बताया कि डकैती और हत्या संबंधी मामलों की जांच कर रहे अधिकारी रेनर के घर पर हुई हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रॉब रेनर का घर शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित पॉश ब्रेंटवुड इलाके में है। यहां कई मशहूर हस्तियां रहती हैं। रेनर लंबे समय से हॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से एक थे और उनके काम में 1980 और 90 के दशक की कुछ सबसे यादगार फिल्में शामिल हैं, जैसे "दिस इज स्पाइनल टैप", "ए फ्यू गुड मेन", "व्हेन हैरी मेट सैली" और "द प्रिंसेस ब्राइड"।
1970 के दशक के क्लासिक टीवी शो "ऑल इन द फैमिली" में कैरोल ओ'कॉनर के आर्ची बंकर के साथ मीटहेड की उनकी भूमिका ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई और उन्हें दो एमी पुरस्कार भी दिलाए। रविवार रात उनके प्रतिनिधियों को भेजे गए संदेशों का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने रेनर की मृत्यु को शहर के लिए गहरी क्षति बताया। करेन बास ने एक बयान में कहा, "रॉब रेनर का योगदान अमेरिकी संस्कृति और समाज में गहराई से समाया हुआ है, और उन्होंने अपने रचनात्मक कार्यों और सामाजिक, आर्थिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों के माध्यम से अनगिनत लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है।" उन्होंने कहा, “एक प्रशंसित अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, लेखक और सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने हमेशा अपनी प्रतिभा का उपयोग दूसरों की सेवा में किया।”
मनोरंजन जगत के दिग्गज कार्ल रेनर के बेटे रॉब रेनर ने 1989 से फोटोग्राफर मिशेल सिंगर रेनर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म “व्हेन हैरी मेट सैली” के निर्देशन के दौरान हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। रेनर का इससे पहले 1971 से 1981 तक अभिनेत्री-निर्देशक पेनी मार्शल से विवाह हुआ था। उन्होंने पेनी की बेटी ट्रेसी रेनर को गोद लिया था। कार्ल रेनर का 2020 में 98 साल की उम्र में निधन हो गया और मार्शल का 2018 में निधन हो गया। ब्रेंटवुड इलाके में इस तरह की घटनाएं कभी-कभार देखने को मिलती है। यह घटना स्थल उस घर से लगभग एक मील दूर है जहां 1994 में ओजे सिम्पसन की पत्नी निकोल ब्राउन सिम्पसन और उनके दोस्त रॉन गोल्डमैन की हत्या कर दी गई थी।
बगले में मृत पाए गए Hollywood Director रॉब रेनर और उनकी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस
You may also like
तकनीकी खराबी के चलते ट्रंप का एयर फोर्स वन लौटा, नया विमान लेकर यात्रा जारी.
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई.
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा, क्या रही 12 महीनों की खासियत?.
बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव ने पद से दिया इस्तीफा, बना सकते हैं नई पार्टी.