Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

अल्लू अर्जुन की एटली कुमार के साथ नई फिल्म की घोषणा, पोस्टर में अलग अंदाज में नजर आए अभिनेता

Raaka Movie: तेलुगू सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन की डायरेक्टर एटली के साथ आने वाली पैन-इंडिया फिल्म का नाम "राका" रखा गया है। निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की। एक भव्य फैंटेसी-एक्शन एंटरटेनर के तौर पर पेश की गई ये फिल्म, 'पुष्पा' स्टार और तमिल निर्देशक के बीच पहला सहयोग है। इसे प्रोडक्शन बैनर 'सन पिक्चर्स' के तले बनाया गया है।

इस फिल्म के टाइटल की घोषणा अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर की गई। निर्माताओं ने फिल्म से एक्टर का पहला लुक पोस्टर भी जारी किया। तमिल फिल्मों "मर्सल", "थेरी" और हिंदी फिल्म "जवान" के लिए जाने जाने वाले एटली ने कहा कि वे "राका" के साथ अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए रोमांचित हैं।

निर्देशक ने एक बयान में कहा, “‘राका’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है; ये मेरा वो हिस्सा है जिसे मैं सालों से अपने साथ लिए घूम रहा हूं। 18 सालों तक मैंने एक विचार को थामे रखा, कभी उसे फीका नहीं पड़ने दिया। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और हर मुश्किल में मेरे साथ रहा। और सच कहूं तो... ये तो बस शुरुआत है।"

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि फिल्म का पैमाना और महत्वाकांक्षा एक ऐसी कहानी कहने की शैली को दर्शाती है जो भारतीय सिनेमा में निहित है, जबकि इसका उद्देश्य वैश्विक दर्शकों से जुड़ना है। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने कहा, हमें इस बात का सौभाग्य प्राप्त है कि हम एक ऐसे प्रोजेक्ट में एटली और अर्जुन को एक साथ ला रहा है, जिसे दुनिया भर के दर्शकों के लिए तैयार किया गया है।

"‘राका’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षाओं से उपजा एक सहयोग है। हमारा मानना ​​है कि ये न केवल हमारी रचनाओं के पैमाने को फिर से परिभाषित करेगा, बल्कि वैश्विक मनोरंजन जगत में भारतीय सिनेमा के सही स्थान को भी स्थापित करेगा,"

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर भी इस फिल्म का हिस्सा रहेंगी।