Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

Operation Sindoor: पाकिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद जम्मू- कश्मीर से लेकर पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद, अलर्ट जारी

पाकिस्तान पर बीती रात को एयरस्ट्राइक करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई की। मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए। इस एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से सटे राज्यों में अलर्ट जारी करते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात स्कूल-कॉलेज को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।

पाकिस्तान पर किए गए एयरस्ट्राइक के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर जम्मू-कश्मीर के पांच सीमावर्ती जिलों में स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए है। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मौजूदा स्थिति को देखते हुए, जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।”

पाकिस्तान की सीमा पर लगे राज्य पंजाब में भी आज 7 मई को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया गया है। पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर में आज, 7 मई को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. डिप्टी कमिश्नर की ओर से यह जानकारी दी है। इसके अलावा पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के अन्य जिलों में स्कूलों के बंद होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पाकिस्तान से लगे गुजरात में फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद होने को लेकर अभी तक कोई प्रशासनिक आदेश नहीं जारी किया गया है। हरियाणा के भी कई जिलों मेंं स्कूल-काॅलेजों को लेकर अलर्ट जारी किया गया, लेकिन अभी तक बंद नहीं किया गया है। इसके अलावा अभिभावकों के लिए स्कूल की ओर से अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, स्कूल की ओर से आने वाले किसी भी मैसेज को अभिभावक नजर अंदाज न करें. साथ ही स्कूल की ओर से जारी किए जाने वाली सूचना पर नजर रखें।