Breaking News

गुजरात के बनासकांठा जिले में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत     |   बंगाल चुनाव: बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया     |   ट्रंप ने कनाडा को 100 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी     |   प्रयागराज माघ मेला: किशोरी कैंप में लगी आग, तंबू जलकर खाक     |   दिल्ली में 27 जनवरी को बारिश और तूफान की संभावना     |  

दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश, सर्दी का डबल अटैक, प्रदूषण में राहत की उम्मीद

राजधानी दिल्ली में आज 9 जनवरी को सुबह से ही बारिश देखने को मिली. सुबह-सुबह हल्की बारिश होने से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सर्दी का सितम और बढ़ गया. जहां लोग अपने घरों से छतरी लेकर निकलते हुए देखे गए तो वहीं सर्दी डबल होने से लोगों को ठिठुरन का ऐहसास हुआ. बारिश होने से लोगों को उम्मीद है कि अब पॉल्यूशन में गिरावट देखी जाएगी.

शुक्रवार सुबह 6:00 बजे से ही साउथ ईस्ट दिल्ली में बारिश देखी गई. जहां बारिश की वजह से दिल्ली का तापमान काफी गिर चुका है, जिसके वजह से दिल्ली में ठंड का डबल अटैक देखने को मिल रहा है. उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही शीतलहर ने ठंड तेज कर दिया है. दिल्ली-नोएडा के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. आसमान में बादल छाए हुए हैं.

बारिश की वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है. वहीं इस दौरान राहगीरों ने बताया कि हम लोग अपनी ड्यूटी के लिए घर से बाहर निकले थे, लेकिन सुबह-सुबह हो रही बारिश ने ठंड से लोगों का बुरा हाल कर दिया है. पहले ही ठंड बढ़ने से हाथ पांव में कंपन हो रही थी लेकिन बारिश ने ठंड को और विकट बना दिया है और ठिठुरन ज्यादा बढ़ गई है. बारिश की वजह से सुबह दफ्तर जाने में भी लोगों को देर हुई. लेकिन इस बारिश ने लोगों को ये तसल्ली जरूर दी है कि इससे दिल्ली के प्रदूषण में गिरावट दर्ज की जाएगी.

दिल्ली में सरकार के द्वारा पॉल्यूशन के गिरते स्तर को देखते हुए ग्रेप- 3 हटा दिया गया है, लेकिन दिल्ली में लगातार सूचकांक बिगड़ रहा था और आज का सूचकांक 289 दर्ज किया गया है. जिस तरह से बारिश हो रही है इससे अनुमान है कि अब AQI में और भी गिरावट देखा जाएगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा मिल सकता है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो आने वालों दो चार दिनों तक ऐसे ही मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है.

हालांकि दिन के समय निकल रही धूप की वजह से थोड़ी बहुत ठंड से लोगों को राहत है .केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड CPCB के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:00 तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 308 गुरुग्राम में 312 गाजियाबाद में 306 ग्रेटर नोएडा में 298 और नोएडा में 301 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच बना हुआ है. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है.