Breaking News

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |   नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में भी फेरबदल, संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष     |   संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बने, दरभंगा सीट से हैं विधायक     |  

PM मोदी आज ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में BJP बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी के ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे।

‘नमो ऐप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि मोदी बुधवार को दोपहर एक बजे पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

चहल ने बताया कि "मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सभी 256 वार्ड के 13,033 बूथ के पार्टी कार्यकर्ता वीडियो कॉल के जरिए प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे। उनमें से कुछ को मोदी के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।