Breaking News

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |   नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में भी फेरबदल, संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष     |   संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बने, दरभंगा सीट से हैं विधायक     |   BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना से दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत     |  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, एक्यूआई में सुधार

दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े पांच बजे बिजिविलिटी 1300 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश के साथ आंधी की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस बीच, कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ और एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा सुबह आठ बजे साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक 38 निगरानी स्टेशनों में से दूसरे स्टेशनों का एक्यूआई 'बहुत खराब' और 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को सुबह नौ बजे हवा की गुणवत्ता 287 रीडिंग के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।