Breaking News

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी, अभिषेक और कल्याण इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को यूथ TMC का अध्यक्ष नियुक्त किया     |   WB: ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ HC जाएगी TMC     |   CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक मामले में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: MCD ने फ्लोरिश इन गेस्ट हाउस को सील किया     |  

दिल्ली के द्वारका स्थित अपार्टमेंट में भीषण आग, तीन लोग बिल्डिंग से गिरे नीचे, हालत गंभीर

नई दिल्ली के द्वारका इलाके में आज एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। यह आग शब्दशब्द अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जो धीरे-धीरे नीचे की मंजिलों तक भी फैल गई। आग की लपटें बेहद तेज थीं और आसमान तक पहुंचती नजर आ रही थीं। इस हादसे में कुछ लोग घबराहट में अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे गिर गए। वे बालकनी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। अपार्टमेंट में अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दिल्ली में इन दिनों तेज गर्मी और हीटवेव का असर देखा जा रहा है, जिससे आग लगने की घटनाओं में तेजी आई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।