Breaking News

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस-वे समेत चार रास्तों पर भारी वाहनों की स्पीड लिमिट घटाकर 40KM प्रति घंटा की गई     |   लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |  

Delhi Blast: एनएलजेपी में एक और घायल की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 13

लाल किले के पास सोमवार को हुए विस्फोट में घायल एक व्यक्ति की एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इस विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मृतक की पहचान बिलाल के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अस्पताल से आज सुबह बिलाल की मौत के बारे में सूचना मिली। आज उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बिलाल की मौत के साथ ही सोमवार शाम को हुए विस्फोट में मरने वालों की कुल संख्या 13 हो गई है जबकि कई अन्य घायलों का इलाज जारी है।