Breaking News

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', 12 निगरानी केंद्रों ने 'गंभीर' AQI दर्ज किया     |   मॉस्को: विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की     |   साबरमती जेल में बंद ISKP आतंकी को कैदियों ने पीटा     |   पंजाब में 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला     |   अमेरिका से भारत लाया जा रहा लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में है आरोपी     |  

दिल्ली बीजेपी विधायक दल की आज बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सस्पेंस से आज पर्दा उठने वाला है। भारतीय जनता पार्टी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने वाली है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय हो जाएगा। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा। बता दें कि 27 साल के बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर कायम हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने  रामलीला मैदान में दिल्ली की नयी सरकार के शपथ-ग्रहण के लिए हो रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 25 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा। 

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के साथ 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। यह समारोह शाम करीब 4:30 बजे होने की उम्मीद है और इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दिन रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। अधिकारी ने आगे बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा दिन के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद का नाम आगे चल रहा है।