Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

Delhi AQI: दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, चांदनी चौक में AQI ‘गंभीर’ स्तर पर दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया। कई इलाकों में ये और भी ज्यादा रहा। चांदनी चौक (आईआईटीएम) में एक्यूआई 400 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

इसके अलावा विवेक विहार (डीपीसीसी) में 399, बवाना में 392, आनंद विहार में 386 और सोनिया विहार में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया। राजधानी के कई हिस्सों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा हुआ है और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बेहद खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है।