Breaking News

अटलजी ने उत्तराखंड का सपना पूरा किया: पीएम मोदी     |   जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी     |   जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी संबंधों के आरोप में कठुआ में दो एसपीओ पुलिस सेवा से बर्खास्त     |   जापान के उत्तरी तट पर जोरदार भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी, लोगों को तटीय इलाकों से दूर रहने की चेतावनी     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो देशों की राजकीय यात्रा के तहत अंगोला पहुंचीं     |  

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, गिरिराज सिंह बोले, 'झूठ का पुलिंदा खत्म'

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। काउंटिंग की शुरुआत से ही बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।

उधर, कांग्रेस का खाता खुलने की संभावना भी कम नजर आ रही है। पार्टी के कई बड़े नेता पीछे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ सीटें मिली थी वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "दिल्ली की जनता नैरेटिव पर चल रही थी। झूठ का पुलिंदा खत्म हो गया है, लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। वादे सबने किए लेकिन लोगों को सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। आने वाले दिनों में दिल्ली का विकास होगा। अरविंद केजरीवाल जुबानी जंग लड़ रहे थे।"