Breaking News

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |   प्रयागराज में ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू     |  

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, जंगपुरा के जंग में हारे AAP के दिग्गज मनीष सिसोदिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस दौरान जंगपुरा सीट से पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से हार गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार ने उन्हें 600 वोटों से पटखनी दी है। मनीष सिसोदिया ने बीजेपी उम्मीदवार को जीत की बधाई दी है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने न सिर्फ दिल्ली की सत्ता गंवाई है, बल्की उसके दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ रहा है, पूर्व उप-मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया को जंगपुरा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है, बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें हराया है।

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा, 600 वोट से हम पीछे रह गए, जो उम्मीदवार जीतें हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं। आपको बता दें कि सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार विधायक रहे, 2020 में उन्हें काफी कम वोटों से जीत मिली थी। इस बार पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया, अब उन्हें यहां भी हार मिली है। मनीष सिसोदिया की हार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।