Breaking News

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की 10 प्रॉपर्टी ED करेगी कुर्क     |   बिहार के 10 जिलों में वज्रपात से 19 लोगों की मौत     |   J-K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की     |   बिहार: वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चंदन मिश्रा की हत्या की गई- SSP पटना     |   असम: राहुल गांधी के बयान से ग्वालपाड़ा में भड़की हिंसा- सीएम हिमंता     |  

आतिशी के सीएम बनते ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कई AAP नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। रविवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में आप नेता उनकी पार्टी में शामिल हो गए। देवेंद्र यादव ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आप नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस का पटका भेंट किया। 

देवेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि समयपुर बादली वार्ड से पूर्व निगम पार्षद प्रत्याशी धर्मवीर शर्मा, यूथ विंग अध्यक्ष सौरभ शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिल बंसल, संगठन मंत्री जयराम गुप्ता, विधान सभा अध्यक्ष संजय गिल सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।