Breaking News

गुजरात के बनासकांठा जिले में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत     |   बंगाल चुनाव: बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया     |   ट्रंप ने कनाडा को 100 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी     |   प्रयागराज माघ मेला: किशोरी कैंप में लगी आग, तंबू जलकर खाक     |   दिल्ली में 27 जनवरी को बारिश और तूफान की संभावना     |  

दिल्ली के कापसहेड़ा में प्लास्टिक के ढेर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा में आज सुबह प्लास्टिक के ढेर में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने 24 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह चार बजकर 11 मिनट पर मिली थी। अधिकारी ने आगे बताया, "हमने घटनास्थल पर 24 दमकल गाड़ियां भेजीं, जिनकी मदद से सुबह सात बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पाया गया।"