दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में आज एक बस का टायर फटने की तेज आवाज से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सोमवार शाम को भारी भीड़भाड़ वाले लाल किला क्षेत्र में हुए जोरदार विस्फोट की घटना के बाद टायर फटने की जोरदार आवाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। लाल किले के पास हुए विस्फोट में 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि सुबह नौ बजकर 19 मिनट पर सूचना मिली कि महिपालपुर में रेडिसन के पास एक धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी है, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारियों को गहन जांच के बाद भी घटनास्थल पर कुछ नहीं मिला। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया, “फोन करने वाले से संपर्क किया गया और उसने बताया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी तेज आवाज सुनाई दी। हमने जांच-पड़ताल की और कुछ नहीं मिला।” “स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही डीटीसी की एक बस का पिछला टायर फट गया था और उसी से यह आवाज आई।” स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।
दिल्ली के महिपालपुर में धमाके जैसी आवाज से दहशत, बस का टायर फटने से मचा हड़कंप
You may also like
NIA ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में LeT/TRF और 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ की चार्जशीट दायर.
अटल जयंती पर लखनऊ में भव्य आयोजन की तैयारी, PM मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन.
सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 किलो अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार.
Stock Market: विदेशी कोषों की निकासी, रुपये में कमजोरी से सेंसेक्स 54 अंक फिसला.