Breaking News

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू होगा, तीन दिन चलेगा सेशन     |   ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कुछ ही देर में अपना पहला संदेश जारी करेंगे     |   अमेरिका पाकिस्तान के पेशावर में अपना कॉन्सुलेट हमेशा के लिए बंद करेगा     |   देश में अभी पर्याप्त गैस, लंबे समय तक हालात से निपटने को तैयार: पेट्रोलियम मंत्री     |   लोकसभा: कनाडा-नॉर्वे-रूस से ईंधन ले रहे, रोज आ रहे LNG कार्गो- पेट्रोलियम मंत्री     |  

पिनाराई विजयन ने की फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की निंदा, पूछा- ऐसी सुरक्षा चूक कैसे हुई

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए "हत्या के प्रयास" पर चिंता जताई और पूछा कि ऐसी सुरक्षा चूक कैसे हुई। विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि "यह बेहद चिंताजनक है कि Z+ एनएसजी सुरक्षा होने के बावजूद ऐसी सुरक्षा चूक कैसे हुई।"

सीएम विजयन ने लिखा कि “जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। इस घटना से कई गंभीर सवाल उठते हैं जिनका अधिकारियों को तुरंत जवाब देना चाहिए। हम फारूक साहब और उनके परिवार के साथ पूरी तरह से एकजुट हैं'

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय लोकतंत्र में हिंसा की ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। बुधवार रात जम्मू के बाहरी इलाके ग्रेटर कैलाश में एक विवाह समारोह से लौटते समय फारूक अब्दुल्ला पर हमला किया गया था।

आरोपी की पहचान जम्मू के पुरानी मंडी निवासी 63 वर्षीय कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 सालों से अब्दुल्ला को निशाना बनाने की फिराक में था।