Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

बिहार के समस्तीपुर में दुकान में लूटपाट करने आए बदमाशों ने मालिक को मारी गोली

बिहार के समस्तीपुर में बाइक पर आए  चार बदमाशों ने कथित तौर पर एक दुकान में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर दुकान के मालिक दो व्यापारी भाईयो को गोली मार दी। फिलहाल दोनों व्यापारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वारदात दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंह सराय – विद्यापतिनगर मार्ग पर सरदार गंज की है। इलाके में स्थित आनंद स्टोर में देर शाम को बदमाश दुकान में घुसे थे। हालांकि स्थानीय लोगों ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ लिया और दो बदमाशों की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी, इस दौरान बाकी बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।

घायल दोनों व्यापारियों की पहचान अभिषेक आनंद और उसके छोटे भाई अनुराग आनंद के रूप में हुई है। घायल व्यापारी अभिषेक आनंद को सीने के नीचे गोली लगी है, जबकि अनुराग के दाहिने जांघ में गोली लगी है। जिनका अब निजी अस्पातल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस ने मृत दोनों बदमाशों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृत बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही फरार बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।