खराब फॉर्म से गुजर रही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना बुधवार को मुंबई इंडियंस से होगा। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2025 में यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले मुंबई ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया था और अब सनराइजर्स की नजरें पुराना हिसाब चुकता करने पर टिकी होंगी। सनराइजर्स की टीम इस सीजन उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है और उसने सात में से अब तक दो मुकाबले ही जीते हैं। बहरहाल, इस मैच में इन खिलाड़ियों के बीच अहम मुकाबवा देखने को मिल सकता है।
1. रोहित शर्मा बनाम पैट कमिंस
रोहित शर्मा ने हाल ही में फॉर्म हासिल करते हुए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जमाया।
हालांकि, उन्हें पैट कमिंस के रूप में एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ेगा।ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने पिछले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्होंने सात आईपीएल पारियों में रोहित को चार बार आउट किया है और 33 गेंदों पर सिर्फ 40 रन दिए हैं।
2. अभिषेक शर्मा बनाम जसप्रीत बुमराह
अभिषेक शर्मा ने पिछली बार घरेलू मैदान पर शानदार शतक लगाया था। हालांकि, उनके रास्ते में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खड़े हैं, जिन्हें अतीत में एसआरएच के सलामी बल्लेबाज के खिलाफ सफलता मिली है और वह शुरू में ही उनके खतरे को बेअसर करना चाहेंगे।
3. ट्रेविस हेड बनाम हार्दिक पांड्या
ट्रेविस हेड शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में हेड की आक्रामक शैली का मुकाबला करने के लिए मुंबई की टीम इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले हार्दिक पांड्या पर निर्भर रहेगी। हालांकि, आंकड़े हेड के पक्ष में हैं- आठ टी20 मैचों में, उन्होंने 183.33 की स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं।
SRH vs MI: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी MI, सामने होगी SRH की चुनौती
You may also like
'दमदार वापसी चाहता था', पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन के बाद बोले हार्दिक पांड्या.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 भारत ने 101 रनों से जीता, पांड्या बने जीत के हीरो.
ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस की वापसी, तीसरे एशेज टेस्ट के लिए संभाली कमान.
IPL 2026: नीलामी में 350 क्रिकेटरों की लगेगी बोली, 1390 खिलाड़ियों ने कराया था पंजीकरण.